फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 18 March: वृषभ और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Mar 2025 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 06:26 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 मार्च 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
18 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 18 March: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और स्वाति नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दैनिक राशिफल की गणना के आधार पर कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। कामकाज के चलते धन की हानि हो सकती है। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आज 18 मार्च को कुछ राशि वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है।


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 18 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। आप अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखे, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोग मार्केट की चाल को देखकर निवेश करेंगे, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। 

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि गोचर, जानें सभी पर प्रभाव और किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed