फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 मार्च को शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन राशि वालों का चमक सकता है भाग्य

Mon, 17 Mar 2025 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

29 मार्च को शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर होंगे और इसी दिन पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
surya grahan shani gochar yog on 29 march in pisces these zodiac sign will be lucky
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

29 मार्च 2025 को कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनिदेव ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और ये अब अपनी कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। शनि जहां मीन राशि में प्रवेश करेंगे वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। शनि के गोचर और सूर्य ग्रहण दोनों का एक साथ होना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इससे कुछ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ भाग्य में वृद्धि के योग हैं । आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

surya grahan shani gochar yog on 29 march in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण और करीब ढाई वर्षों बाद शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। शनि गोचर- सूर्य ग्रहण का यह संयोग आपकी की कुंडली के कर्म स्थान यानी दशम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में करियर में नई ऊचाईयों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। लाभ की संभावाओं में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन से लाभ होगा। हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
surya grahan shani gochar yog on 29 march in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 29 मार्च को शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग बहुत ही अच्छा और शुभ फलदायी साबित होगा। यह संयोग आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और वाणी में बनने वाला है। ऐसे में आपके धन में इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक से धन लाभ के सुनहरे योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। परिवार में सुख-शांति और प्यार रहेगा। 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan shani gochar yog on 29 march in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि में न्यायाधिपति और कर्मफलदाता शनि का गोचर और साल के पहले सूर्य ग्रहण दोनों का एक साथ होना बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। शनिदेव का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, व्यक्तित्व में निखार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी और वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। 

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि गोचर, जानें सभी पर प्रभाव और किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed