Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई रुपए पैसे से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आपको लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खाने में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने कर्जो पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके परिवार में बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। लेनदेन करते समय पूरी लिखा पढ़ी करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।