फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों की समस्याएं होंगी दूर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 08 Nov 2024 12:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Nov 2024 12:22 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 8 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने जरूरी कामों का लेखा-जोखा रखें और उन्हें पहले ही पूरा करने की कोशिश करें। आपके कामों में यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal 8 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपकी कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी लड़ाई-झगड़ा को बढ़ावा नहीं देना है, तभी आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नया करने की आदत से आपके बॉस खुश रहेंगे। आप अपने दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसके लिए आगे आएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed