Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खास पल व्यतीत करेंगे। किसी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी से सोच समझकर कोई बात बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी काफी हद तक दूर होंगी। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए काफी हद तक मेहनत करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और माता-पिता के साथ आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण आपकी समस्याएं बनी रहेगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। आपका मन भगवान की भक्ति में लीन रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आप उनके लिए कोई जश्न का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपके सहयोगी भी खुश रहेंगे।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने भाइयों की मदद से कामों को पूरा करने में आसानी होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने यदि किसी से काम को लेकर कोई बातचीत की थी, तो वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।