Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मीन राशि वालों को मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन वह अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से यदि जीवनसाथी से नाराज चल रही थी, तो अपने मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घूमने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और जो दूरियां चल रही थी वह समाप्त होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप लोगों की वाहवाही लूटेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कामों को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे बाद में आपको समस्या हो।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर तेजी लेकर आएगा। आप अपनी आय को बढ़ने पर पूरा ध्यान लगाएं और इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें। आपको आज कोई साथी बहलाने फुसलानाने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको उससे बचना होगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से नुकसान होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे थे, तो उसमें आपकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। आपको किसी शारीरिक कष्ट पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि कोई शारिरीक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और आपके मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।