फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 21 Jul 2024 06:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 21 जुलाई - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत में लगे रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी काम की चिंता सता सकती हैं, लेकिन फिर भी आप किसी के सामने उसे जाहिर नहीं करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरी करेंगे।
Aaj Ka Rashifal 21 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि उनके बिजनेस को टक्कर देने के लिए कोई नई कंपनी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों में कुछ नया करने का जोश व जुनून उत्पन्न होगा। आपको अपने खर्चो को लेकर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको धन से संबंधित समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। आपने यदि कहीं से कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बिजनेस के कामों में कुछ उलझनों में लगे रहेंगे और कुछ नए एक्सपेरिमेंट भी अपने बिजनेस में कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या यदि चली आ रही थी, तो उनके कष्टों में कमी होगी। आप अपने किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी में यदि आपने पहले निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी संतान को पढ़ाई के लिए कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं आपके काम में विघ्न डालेंगी, लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत जारी रखेंगे। यदि आपने किसी को बिजनेस से संबंधित कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed