फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह समेत इन तीन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 17 Oct 2023 08:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिजनों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए बिल्कुल ढील ना दिखाएं, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से दबा हुआ था, तो वह आज फिर से उभर सकता है और आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपका प्रमोशन भी रुक सकता है, लेकिन यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे और संबंधों में घनिष्ठता आएगी। किसी भूमि, भवन आदि के मामलों में समस्या आएगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी डेली रूटीन में बदलाव नहीं लाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो आप उसे उधर ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। विपक्ष के सक्रियता बनी रहेगी। आप  मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में आप कोई अहम जिम्मेदारी किसी को ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके कामों में तेजी आएगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं और आप अपने गुरुजनों की मदद से आगे बढ़ेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed