फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कन्या और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा उलझन भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 12 Jun 2024 07:57 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
12 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी सुख संपत्ति में भी इजाफा होगा और कारोबार में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटकी  हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्या आ सकती है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। परिवार में आप यदि किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर खरे उतरेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 12 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई सेहत संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी, जिससे आप डाक्टरी परामर्श लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण कामों में कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed