मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज माता-पिता का मार्गदर्शन आपके लिए सफलता की राह भी आसान करेगा। आज कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से बचने वाला होगा। अपने आसपास के लोगों को अच्छी तरह पहचानने की जरूरत आपको होगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार से किया हुआ कोई वादा वृषभ राशि के लोग निभा सकते हैं।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है। किसी जरूरी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर भी आज मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। वहीं, आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए काफी खास रहेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नई जानकारी लेकर आ सकता है। व्यापार में सामान्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं, आज आप यात्रा करेंगे और इस दौरान कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। परिवार संग आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आज मिले लोगों से भी आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आप जिस काम को लेकर परेशान थे, उसमें भी आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।