फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 10 Oct 2023 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Oct 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बढे़गा। बंधु बंधुओं के आप करीबी बने रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे।
 
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई प्रिय मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विश्व के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे और जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो आप उसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा और आपने यदि किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी अनोखी कोशिश रंग लायेगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप  घर व बाहर लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने में स्पष्टता बनाए रखनी होंगी, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य विनम्रता बनाए रखनी होगी। रिश्तों के प्रति आज आप सजग रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed