Love Horoscope 30 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल
आज प्रेम संबंधों में कुछ अप्रत्याशित स्थितियां सामने आ सकती हैं। ये बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेंगे, लेकिन अचानक होने के कारण आपको आश्चर्य जरूर होगा। रिश्तों के साथ-साथ अन्य लोगों के साथ मिलकर किसी काम में भागीदारी करनी पड़ सकती है। सभी को खुश रखने की कोशिश में आप खुद ही तनाव में आ सकते हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल
आज कोई आपको अचानक प्रेम प्रस्ताव दे सकता है। इस अनपेक्षित स्थिति से आप उलझन में पड़ सकते हैं और समझ नहीं पाएंगे कि क्या निर्णय लिया जाए। आप हमेशा दूसरों को खुश देखना चाहते हैं, यही कारण है कि आप असमंजस में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि दिल की आवाज सुनें और सोच-समझकर कदम उठाएं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए आज दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और इसका असर आपके व्यवहार पर भी दिख सकता है। इस वजह से आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगेगा और आप अनावश्यक बातें बोल सकते हैं। मूड खराब करने के बजाय खुद को किसी उपयोगी काम में व्यस्त रखें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल
यदि घर में शादी को लेकर बातचीत चल रही है तो आज अपने प्रेम संबंधों के बारे में परिवार को बता देना बेहतर होगा। आप जितना देर करेंगे, उतना ही यह बात कहना कठिन हो जाएगा। घरवालों को आपके मन की बात तभी समझ आएगी जब आप खुलकर बात करेंगे।