Love Horoscope 26 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से आप ऊर्जावान रहेंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज प्यार में माहौल खुशनुमा होगा। आज आप नए कदम उठाने पर विचार बना सकते हैं। आज आप अपने संबंध को एक मजबूत आधार पर स्थापित करें। नए वादे के साथ मान सम्मान बढ़ेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में भी आप मर्यादित व्यवहार रखें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों में बना रहेगा तालमेल। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं, तो संतुष्टि मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।