Love Horoscope 22 December 2024 in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव और रिलेशन के मामले में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती है जो आपके लिए अच्छी तो होगीं लेकिन आपको इनकी उम्मीद ना होने से हैरानी होगी। प्रेम संबंधों के साथ आपको अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ काम करना पड़ सकता है। आप किसी को भी नाराज ना करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी से आज प्यार का पैगाम मिल सकता है। अचानक मिले प्रेम प्रस्ताव से आप हैरान परेशान होंगे,समझ नहीं पाएंगे कि ऐसे में क्या फैसला लिया जाए। आप दूसरों को सदा ही खुश देखना चाहते हैं इसलिए असमंजस में पड सकते हैं कि क्या कदम बढाया जाए या नहीं। अपने दिल की आवाज सुने और दूरदर्शिता का परिचय दें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए दिन अनुकू्ल नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है और इसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लग पाएगा। इस कारण आप मुंहफ़ट भी हो सकते हैं। मूड खराब करने से अच्छा है कि आप अपने को किसी काम में व्यस्त रखें और बेकार की बातें ना सोचें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि घर में विवाह की बात चल रही है तब आपको अपने प्रेमी के विषय में सब बता देना चाहिए। आप कभी भी यह बात परिवार वालों को बता नहीं पाएंगे। अपने घरवालों से एक बार बात अवश्य करें क्योंकि आपके बोले बिना वह आपके मन की बात नहीं समझ पाएंगे।