Love Horoscope 17 October in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का योग बन रहा है। यह दिन शुक्रवार का है, जो शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और संबंधों का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज़ से विशेष महत्व रखता है।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके जीवनसाथी के स्वभाव में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आपके रिश्ते में थोड़ी अस्थिरता ला सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को स्थिर रखने की आवश्यकता होगी। यदि आप धैर्य से काम लें और अपने साथी के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें, तो आप दोनों के बीच बढ़ती दूरियों को कम किया जा सकता है। वाणी में मधुरता और व्यवहार में संयम आज आपके रिश्ते को संभालने में सहायक होंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास बन सकता है क्योंकि आपके और आपके क्रश के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ेगा। आप अपने मन की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं, और संभावना है कि आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले। यह समय अपने दिल की भावनाएं खुलकर व्यक्त करने का है। यदि आपने लंबे समय से किसी के लिए कुछ महसूस किया है, तो आज उसे शब्दों में ढालने का उत्तम दिन है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन विवाह या सगाई जैसे महत्वपूर्ण फैसलों की ओर इशारा कर सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके लिए यह रिश्ता भविष्य में भाग्य में सकारात्मक बदलाव का कारण बन सकता है। हालांकि विवाहित जीवन जी रहे जातकों को थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियाँ या दूरी उत्पन्न हो सकती हैं। संवाद बनाए रखें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके क्रश या पार्टनर आपसे किसी छोटी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में असहमति उत्पन्न हो सकती है, जिससे दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इसके साथ-साथ कामकाज का दबाव भी मानसिक थकावट ला सकता है। ऐसे समय में आपको धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालने की जरूरत है। रिश्तों में पारदर्शिता और विनम्रता बनाए रखना लाभदायक रहेगा।