लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी कार्यक्रम के दौरान किसी खास से मुलाकात हो सकती है। उसके साथ समय बिताने का प्रयास करें। नवविवाहित दम्पत्ति घूमने का प्लान बनाएंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रियजन से बात करते समय गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना होगा। होटल या गार्डन जैसी जगहों पर मुलाकात का प्लान बना सकते हैं। सिंगल्स को उनका पार्टनर मिल सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी दिल की हर बात शेयर करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज प्रेमी युगल बेहद उत्साहित रहेंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित अपने-अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। आज प्रेमी बेहद रोमांटिक रहेंगे। दिन मौजमस्ती में बीतेगा।