लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ विदेश यात्रा की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इसमें अपने साथी के भाई बहन भी आपको कंपनी दे सकते हैं। याद रखें जिसे हम चाहते हैं उसे पूरे दिल से अपनाते हैं और रिश्ते में कोई संदेह नहीं रखते।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):जीवन को रंगीन बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है। अपने प्यार की आंच से आप रोमांस की गर्मी को भड़का सकते जिससे प्रेम भरी जिंदगी रंगीन हो जाएंगी।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कोई दुःख, अपमान या कोई बिमारी आपके रोजाना का काम में बाधा बन सकते है। महीने के यह कुछ दिन आपको नयी दुनिया में ले जायेंगे जहां आपको आपके सबसे खास व्यक्ति का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा।