लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अभी सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले रहने के मूड में हैं। अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा। अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आज आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे जो आपके जीवन का सबसे सुनहरा समय होगा। अंतरंगता के लिए प्यार के साथ साथ संबंधों में विश्वास का होना भी ज़रूरी है।