फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 अगस्त 2018 राशिफल: बुधवार को बन रहा है 2 शुभ योग, भाग्यशाली रहेंगी कुछ राशियां

Tue, 07 Aug 2018 06:04 PM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Tue, 07 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
8 august 2018 rashifal: daily horoscope 8th day of august month
जानिए बुधवार 8 अगस्त 2018 सभी राशियों का राशिफल..
8 august 2018 rashifal: daily horoscope 8th day of august month
aries - फोटो : aries

मेष राशि
ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आपकी ग़ैर यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

8 august 2018 rashifal: daily horoscope 8th day of august month
taurus - फोटो : taurus

वृष राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
8 august 2018 rashifal: daily horoscope 8th day of august month
gemini - फोटो : gemini

मिथुन राशि
आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है।

विज्ञापन
8 august 2018 rashifal: daily horoscope 8th day of august month
cancer - फोटो : cancer

कर्क राशि
अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed