{"_id":"5bd06a9cbdec2269960bb153","slug":"25-october-2018-rashifal-daily-horoscope-25th-day-of-october-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 अक्टूबर राशिफल: कुछ राशियों के लिए गुरुवार का दिन शुभ नहीं, बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
25 अक्टूबर राशिफल: कुछ राशियों के लिए गुरुवार का दिन शुभ नहीं, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष- कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृष- जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
4 of 13
gemini
- फोटो : gemini
मिथुन- नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा।
विज्ञापन
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
5 of 13
cancer
- फोटो : cancer
कर्क- आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।