फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे

Thu, 24 Oct 2019 09:20 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Oct 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
24 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
rashifal - फोटो : rashifal

गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

24 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: खुशहाल जीवन जिएं इससे आप अच्छा स्वास्थ्य और जोश सुनिश्चित कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके मन की स्थिति से जुड़ा है। सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद आपको सभी प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायता करेंगे। सुनिश्चित करें कि आपको आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिलता रहे ।

इमोशन: भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है । आप अच्छा भोजन खाएंगें और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने परिहास युक्त वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं।

करियर: व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है।

यात्रा: यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपको छोटी यात्राओ से भी वित्तीय लाभ मिल सकता है।

भाग्य: कुछ सुखद आश्चर्य आज आप का इंतजार कर रहे हैं। आप थोड़े से प्रयासों के बल पर ही अपार सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

24 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधर होता जाएगा । कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं । लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं । आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे ।

करियर: फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें । व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है । आपको कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी ।

यात्रा: आज आप अलग शहर में यात्रा कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी और आप दोनों अतीत की यादें के लिए लालायित हो जाएंगे।

भाग्य: आपकी किस्मत प्रखर रूप से चमक रही है । आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह नए मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है । समय आ गया है कि आप समझ जाएं कि अपने आपको स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है।

इमोशन: नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी लेकिन धैर्य रखें, परिणाम सकारात्मक होंगे।

पर्सनल लाइफ: प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन खूबसूरत हो जाएगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से पूरा समर्थन प्राप्त होगा । मित्र भी आपके पक्ष में रहेंगे। आपके बच्चे से आपको ख़ुशी मिलेगी ।

करियर: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा । उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा । बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं । वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आपके लिए अनुकूल है । आपको आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं ।

यात्रा: सड़क पर तेज गाड़ी चलाने और जोखिम लेने से बचें । यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो दो से तीन दिनों के लिए इसे स्थगित करना बेहतर होगा।

भाग्य: भाग्य आपके पक्ष में है । आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
24 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। तनाव और कोलाहल के एक लंबा दौर के बाद आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा और प्रसन्न महसूस करेंगे। अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस प्रणाली में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा और अनुकूल है।

इमोशन: आप जिस व्यक्ति की तरफ आकर्षित हैँ, आज उसके समक्ष अपनी भावनाओं और जज्बातों को स्पष्ट रूप से और खुले तौर पर व्यक्त करने का उपयुक्त दिन है।

पर्सनल लाइफ: अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। आपके शब्द परिवार के बड़े-बूढ़े सदस्यों को बहुत ज्यादा कष्ट पहुंचा सकते है। आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाएंगे जिसके शौक, इच्छाएं और अभिलाषाएं आपके अनुरूप हों। छोटे मोटे उपहार के साथ प्यार के दो शब्द आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस वापस ले आएंगे।

करियर: आपको अपने पेशे में सफलता प्राप्त होगी । कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आएंगे। नौकरी वाले व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी (बॉस) उनके अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे और एक अच्छा बोनस भी संभावित है ।

यात्रा: यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के उद्देश्य फलीभूत होंगे।

भाग्य: आज आप भाग्यशाली रहेंगें। आप जिस चीज को पाने की कोशिश करेंगे, उसे हासिल करने में सफल हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed