21 जुलाई 2018 दैनिक राशिफल: इन 7 राशि वालों की किस्मत रहेगी मेहरबान, मिल सकती है कोई खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका प्रतिरक्षा-तंत्र इस समय कमज़ोर है, इसलिए ज़रूरी हो तो बीमार होने से पहले ही आवश्यक दवा लें। वे आर्थिक लाभ- जो आज मिलने वाला था- टल सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रोज़ाना की खटपट आज बद-से-बदतर हो सकती है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मिथुन राशि
बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके फ़ायदे लेने का समय है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा। आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे- बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।