मंगलवार 2 अप्रैल 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
नौकरी और व्यवसाय के लिए आज अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे । कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए फलदायी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है।
वृष
वित्तीय परिणाम आपके लिए उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इस स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्कता है। सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करने का प्रयास करें। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। जिससे आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आपको अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। बच्चे बहुत अच्छा प्रर्दशन करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे।
मिथुन
आज आप में से कुछ लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी और यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की इच्छा है तो वह भी आपको प्राप्त हो जाएगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा। कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला कर सकते हैं।
कर्क
किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से दूर रहने का प्रयास करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीज़ों पर पैसों की बर्बादी कर सकते हैं, बचकर चलने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है, अन्यथा परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाना है तो जा सकते हैं। यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।