शुक्रवार,14 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
15 दिसंबर राशिफल : संबंध और सेहत पर 7 राशियां दें विशेष ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और ख़ुशी को कुछ ख़राब कर सकता है।
वृषभ
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। मां की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज़ का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।
मिथुन
ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है - वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।
कर्क
आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।