सोमवार 15 अप्रैल 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
आज भाग्य आपके साथ है। आपके सामने आने वाली कठिनाइयों अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। यदि आप लेखन, साहित्य, कला, फिल्म, टीवी, विज्ञापन आदि में शामिल हैं, तो आप नई परियोजनाओं पर काम कर सकते है और आपके काम की सराहना भी होगी। इस संबंध में विदेशी यात्रा भी हो सकती है। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति करेंगे। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बिताएगे।
वृष
आज अच्छा समाचार आपका इंतज़ार कर रहा है। आपको प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी दफ़्तर में तारीफ़ होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज मानसिक उद्विग्नता और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास के जरिए भी धन आने का योग बनता नजर आ रहा है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए यह समय बेहद सहयोगी है।
कर्क
आज आप दृढ निश्चय होकर पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे।परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकेंगे। बच्चे सहयोग करेंगे और माँ का आशीर्वाद मिलेगा।