फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 दिसंबर राशिफल : सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 11 Dec 2018 05:39 PM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
12 December 2018 rashifal daily horoscope 12th day of December month
astrology

बुधवार,12 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

12 December 2018 rashifal daily horoscope 12th day of December month
rashi

दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफ़ी ज्ञान मिलेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

12 December 2018 rashifal daily horoscope 12th day of December month
rashi

आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

12 December 2018 rashifal daily horoscope 12th day of December month
rashi

भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

12 December 2018 rashifal daily horoscope 12th day of December month
rashi

अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed