फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून में सूर्य-मंगल व गुरु का होगा राशि परिवर्तन, बुध होगा वक्री और शुक्र मार्गी, जानें प्रभाव

Mon, 01 Jun 2020 11:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
planets movements in june know its effects
जून माह में ग्रहों का परिवर्तन - फोटो : Pixabay

जून माह में तीन ग्रहों का गोचर होगा। इसमें सूर्य मंगल और गुरु ग्रह शामिल हैं। वहीं बुध ग्रह इस महीने वक्री चाल चलेंगे और शुक्र ग्रह मार्गी होगा। इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह प्रभाव सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी। आइए जानते हैं जून में इन ग्रहों की चाल कब बदलेगी और उसका प्रभाव क्या होगा।

planets movements in june know its effects
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश - फोटो : Pixabay
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश

जून माह की 15 तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। मिथुन बुध ग्रह की राशि है। सूर्य और बुध सम ग्रह हैं। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों के स्वभाव में अहंकार, क्रोध और आक्रामकता देखने को मिल सकती है। आपका ये स्वभाव रिश्तों पर विपरीत असर डाल सकता है। प्रेम एवं दांपत्य जीवन में भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान सेहत पर अपनी ध्यान रखें। खासकर सेवन में गर्म चीज़ों से परहेज करें। सरकारी कामकाज में लाभ मिलने होने की संभावना है।

planets movements in june know its effects
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
मंगल का मीन राशि में प्रवेश 

18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन मंगल देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि गुरु की राशि है और गुरु और मंगल दोनों आपस में मित्र ग्रह हैं। मीन राशि में मंगल के प्रवेश से इस राशि के जातकों के स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना भी है। यदि जमीन से जुड़ा विवाद है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planets movements in june know its effects
बुध ग्रह - फोटो : social media
बुध मिथुन राशि में वक्री

18 जून गुरुवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री चाल चलेगा, यानी इस दिन से बुध की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। इससे पहले 24 मई को बुध अपनी स्वराशि में मार्गी हुए थे। मिथुन बुध की राशि है। यहां बुध सूर्य के साथ युति करेगा। मिथुन राशि के जातकों को यहां मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
planets movements in june know its effects
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
शुक्र होंगे मार्गी

25 जून को शुक्र वक्री से मार्गी हो जाएंगे। कोई भी ग्रह अपने मार्गी अवस्था में सीधा चलता है। जबकि वक्री में कोई भी ग्रह अपनी सामान्य चाल से उल्टा चलता है। मार्गी अवस्था में शुक्र अपनी स्वराशि वृष में होगा। इस दौरान वृष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। उनके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सकुशल बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed