Pithori Amavasya 2023 Upay: पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि पड़ती है, जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। भाद्रपद माह में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या आज यानी 14 सितंबर को है। इस अमावस्या पर पितृ तर्पण आदि धार्मिक कार्यों में कुश का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसे कुशाग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा की भी पूजा करने का प्रावधान है। पिठोरी अमावस्या के दिन महिलाएं मां दुर्गा की उपासना करती हैं और अपनी संतान की लंबी आयु की कामना करती हैं। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की तमाम परेशानियां भी दूर होती हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Pithori Amavasya 2023: आज पिठोरी अमावस्या पर कर लें कुछ आसान उपाय, होगी धन की प्राप्ति
धन के लिए उपाय
अमावस्या के दिन पूरे घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। इस दिन घर में बिल्कुल भी कचरा न रखें। इस दिन घर में पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। घर के हर एक कोने में बल्ब या दिया अवश्य जलाएं। किसी कोने में अंधेरा न होने दें। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय
पिठोरी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्रद्धा और पिंडदान करना चाहिए। इस दिन यदि आप तर्पण और श्राद्ध नहीं कर पा रहे हैं तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने मृत पूर्वजों के नाम से वस्त्र, धन और अन्न का दान अवश्य करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
Vishwakarma Puja 2023: इस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की बुरी दृष्टि है तो इससे बचने के लिए अमावस्या के दिन किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।
जिन लोगों को शत्रु भय सता रहा है वे पिठोरी अमावस्या के दिन भगवान की पूजा के बाद तेल से चुपड़ी रोटी किसी कुत्ते को खिलाएं। यदि कुत्ता न मिले तो आप कौवे को भी रोटी खिला सकते हैं। इस उपाय से लाभ अवश्य प्राप्त होगा।