फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर 30 साल बाद बन रहा ये विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों को मिलेगा आकस्मिक धन

Wed, 06 Sep 2023 06:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 06:36 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 durlabh sanyog after 30 years these zodiac signs may be lucky in hindi
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2023: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बालगोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर 2023, को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 30 साल बाद इस साल जन्माष्टमी के दिन शनि ग्रह स्वराशि कुंभ में रहेंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और साथ ही भगवान कृष्ण के जन्म का नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ऐसे में जन्माष्टमी के पावन पर्व कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं।  


Janmashtami 2023: 30 वर्षों बाद जन्माष्टमी पर बना विशेष संयोग, जानें जन्मोत्सव कब मनाएं 6 या 7 सितंबर को
Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, बरसेगा कान्हा का आशीर्वाद
Krishna Janmasthami: लड्डू गोपाल की पूजा में इन नियमों का करें पालन, होगी विशेष कृपा

Krishna Janmashtami 2023 durlabh sanyog after 30 years these zodiac signs may be lucky in hindi
Krishna Janmashtami 2023

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पर्व भाग्योदय करने वाला है। जन्माष्टमी पर वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। किसी बड़े काम में सफलता मिलने की भी संभावना है। नौकरी में आपका कार्य प्रदर्शन अच्छा होने के कारण आपकी पदोन्नति की भी संभावना है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैन तो आपकी आय में भी वृद्धि होगी और व्यापार भी बढ़ेगा। 

Krishna Janmashtami 2023 durlabh sanyog after 30 years these zodiac signs may be lucky in hindi
Krishna Janmashtami 2023

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की किस्मत पर कान्हा जी की कृपा बरसने वाली है। आजीविका के साधन बढ़ेंगे, आय में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से जो मनमुटाव चल रहा था वो भी दूर होगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में अगर आप साझेदारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 durlabh sanyog after 30 years these zodiac signs may be lucky in hindi
Krishna Janmashtami 2023

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों का इस दिन भाग्य पूरा साथ देगा। अचानक से आपको धनलाभ हो सकता है। काफी समय से अटक हुआ धन आपको जन्माष्टमी के दिन वापस मिल सकता है। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। पदोन्नति और वेतनवृद्धि की भी संभावना है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed