फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ाई में बहुत तेज होते हैं इन राशियों के लोग, कंप्यूटर से भी तेज चलता है इनका दिमाग

Mon, 27 Sep 2021 01:35 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 27 Sep 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
People of these five zodiac signs are very smart in studies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हर व्यक्ति दूसरे से अलग होता है। प्रत्येक व्यक्ति की आदतें और व्यवहार अलग-अलग होता है। जहां कुछ लोगों को खाली समय में घूमना-फिरना, दोस्तों से मिलना या टीवी आदि देखना पसंद होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ किताबों में ही घुसे रहना पसंद करते हैं। इनकी इसी आदत के चलते कई बार लोग इन्हें किताबी कीड़ा भी कह देते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राशियों का प्रभाव भी व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। ज्योतिष में पांच ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनके जातकों को पढ़ना बेहद पसंद होता है और ये पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशि के हैं वे जातक


 

People of these five zodiac signs are very smart in studies
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के जातक-
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि को जातक समझदार होने के साथ ही तार्किक भी होते हैं। ये लोग हमेशा अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए ये किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। इस राशि को जातक काफी बुद्धिमान होते हैं।

People of these five zodiac signs are very smart in studies
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातक-
कन्या राशि के जातकों को पढ़ना बहुत पसंद होता है और ये बहुत-बहुत देर तक किताबों को पढ़ते हुए ही समय बिताना पसंद करते हैं। इन्हें एक तरह से किताबी कीड़ा भी कहना गलत नहीं होगा। इस राशि के जातकों को उपहार में भी किताबे लेना ही सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People of these five zodiac signs are very smart in studies
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign

धनु राशि के जातक-
इस राशि को जातकों को किताबी कीड़ा तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि एक ही स्थान पर बैठकर घंटो पढ़ाई करना इन्हें परेशान करता है लेकिन ये स्वभाव से जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और जब भी पढ़ाई करते हैं तो मन लगाकर करते हैं। इस राशि के लोग कई बार अपनी कक्षा में अव्वल रहते हैं।
 

विज्ञापन
People of these five zodiac signs are very smart in studies
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign

कुंभ राशि के जातक
इस राशि के जातकों के मन में अधिक से अधिक जानने की जिज्ञासा रहती है। इन्हें नई चीजें सीखना और उनके बारे में जानना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी भी परीक्षा से पहले चीजों को रट लेते हैं। इसी के साथ उन चीजों को बेहतर तरीके से समझना भी इनकी आदत में शुमार होता है। ये लोग पहले चीजों को समझते हैं उसके बाद उस पर प्रश्न उठाते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed