फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: आपकी हथेली की ये रेखाएं बताती हैं जीवन के कई राज, जानिए इसके बारे में

Thu, 23 May 2024 07:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 May 2024 07:47 AM IST
सार

Palmistry : व्यक्ति के हाथों की लकीरें उसके भाग्य के बारे में बताती है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथों की बनावट से लेकर उसकी लकीरें सभी अलग होती हैं। इन लकीरों की सहायता से न केवल भाग्य बल्कि शुभ अशुभ जैसी घटनाओं का भी पता चलता है।

विज्ञापन
Palmistry These lines on your palm tell secrets of life
Palmistry - फोटो : istock

Palmistry: व्यक्ति के हाथों की लकीरें उसके भाग्य के बारे में बताती है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथों की बनावट से लेकर उसकी लकीरें सभी अलग होती हैं। इन लकीरों की सहायता से न केवल भाग्य बल्कि शुभ अशुभ जैसी घटनाओं का भी पता चलता है। हस्तरेखा विज्ञान इन रेखाओं के अर्थ का अध्ययन है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में बनने वाले उभार, लकीर और निशान से उसके भाग्यशाली होने के बारे में बताती है। हालांकि, ये रेखाएं समय के साथ-साथ बदलती भी है।



रेखाओं के बदलने से नए-नए चिन्हों का भी निर्माण होता है। कई बार ये चिन्ह काफी शुभ होते हैं, तो कई बार हानिकारक भी होते हैं। जिसके चलते व्यक्ति को व्यापार और अन्य क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के हाथों की कुछ रेखाएं उसके जीवन से जुड़े कई राज उजागर करती है। इसी कड़ी में आइए उन रेखाओं के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Palmistry These lines on your palm tell secrets of life
Palmistry - फोटो : istock

गुरु पर्वत
अगर हथेली में गुरु पर्वत के पास सूर्य पर्वत से कोई अन्य रेखा का मिलन होता है, तो यह और भी शुभ होता है। हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती।

Palmistry These lines on your palm tell secrets of life
Palmistry - फोटो : istock

दो सूर्य रेखा
यदि किसी की हथेली पर दो सूर्य रेखा बन रही हैं, तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही खास होते हैं। साथ ही इन लोगों को समाज में भी काफी सम्मान मिलता है और जीवन धन संपत्ति से काफी समृद्ध रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry These lines on your palm tell secrets of life
Palmistry - फोटो : istock

सूर्य पर्वत
यदि किसी व्यक्ति के हाथों में सूर्य पर्वत ऊंचा उठा होता है, तो बेहद शुभ होता है। उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन
Palmistry These lines on your palm tell secrets of life
Palmistry - फोटो : istock

मछली का चिन्ह
हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा से लगा हुआ मछली का चिन्ह मिलता है, तो ये व्यक्ति शुभ होते हैं। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति होती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed