फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: अगर आपके हाथ में भी है ये योग, जीवन में सदा मिलेगी धन और समृद्धि

Fri, 16 Feb 2024 12:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Palmistry Know the Wealth and Prosperity Yogas Pushkal Yoga in Your Hands  Hastrekha Shastra news in hindi
Palmistry Know the Wealth and Prosperity Yogas Pushkal Yoga - फोटो : istock

Pushkal Yoga in Palm: किसी के जीवन के बारे में परिणाम प्राप्त करने के लिए किसी की हथेली को पढ़ना  हस्तरेखा विज्ञान के रूप में जाना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति को अपने भाग्य का निर्धारण करने में मदद मिलेगी। वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में, हस्तरेखा शास्त्र को मनुष्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन करने के लिए अभिन्न माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र व्यक्ति के भविष्य की गणना करती है। इससे करियर, कारोबार, प्रेम, विवाह संबंध की पूरी जानकारी मिलती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार  हथेली में कई शुभ योग बनते हैं जिसमें से एक प्रमुख योग पुष्कल योग है। जिन जातकों के हाथ में पुष्कल योग का निर्माण होता है उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वह राजाओं की तरह अपना जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं पुष्कल योग के बारे में विस्तार से। 

Palmistry Know the Wealth and Prosperity Yogas Pushkal Yoga in Your Hands  Hastrekha Shastra news in hindi
Pushkal Yoga in Palm - फोटो : iStock

कैसे बनता है पुष्कल योग
जब किसी जातक की हथेली में शनि और शुक्र पर्वत स्पष्ट रहता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा की शुरुआत होती है। ये रेखा शनि पर्वत के मध्य तक पहुंचती है। जिन लोगों की हथेली में पुष्कल योग बनता है, वे बेहद खुशनसीब होते हैं। जिन लोगों की हथेली पर पुष्कल योग  का निर्माण होता है उसके जीवन में कभी भी पैसे की  कमी नहीं होती। 

Palmistry Know the Wealth and Prosperity Yogas Pushkal Yoga in Your Hands  Hastrekha Shastra news in hindi
Pushkal Yoga in Palm: - फोटो : SELF

करियर में कामयाबी  
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में पुष्कल योग बनता है उनको करियर में हमेशा कामयाबी हासिल होती है। जिन लोगों की हथेली पर पुष्कल योग होता है उनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है।  ऐसे लोग कठिन परिस्थिति में भी प्रसन्न रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry Know the Wealth and Prosperity Yogas Pushkal Yoga in Your Hands  Hastrekha Shastra news in hindi
Pushkal Yoga in Palm: - फोटो : istock

समाज में मिलता है मान-सम्मान 
जिन जातकों के हाथ पर पुष्कल योग रहता है वह लोग को प्रभावित करने की कला जानते हैं। वह स्वभाव से मृदुभाषी होते हैं।  इस गुण के कारण ही उनके करियर और व्यापार में लाभ मिलता है और समाज में भी मान सम्मान प्राप्त होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed