फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हथेली पर ये निशान देता है भाग्यशाली होने का संकेत, जानें क्या आपके हाथ में भी है ये लकीर

Tue, 08 Apr 2025 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

कुछ लोगों की हथेली में साफ तौर पर A का निशान दिखाई देता है। ऐसे में आइए जानते हैं यह निशान होना कितना भाग्यशाली होता है।

विज्ञापन
Palmistry A Mark On Palm Brings Good Luck and Fortune Hastrekha Jyotish
Palmistry - फोटो : adobe stock
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के बताया जाता है कि हथेली पर मौजूद रेखाओं के अलावा कुछ खास चिन्ह भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। इन्हीं खास निशानों में से एक है ‘A’ का निशान। कुछ लोगों की हथेली में साफ तौर पर A का निशान दिखाई देता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस निशान से जुड़ी कुछ रोचक बातें।


भाग्यशाली रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर 'A' की आकृति नजर आती है, उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति जीवन में सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरपूर रहते हैं। स्वभाव से ये लोग बेहद मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। परिवार की भलाई और सेवा इनके जीवन का अहम हिस्सा होती है।
 

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा

 

Palmistry A Mark On Palm Brings Good Luck and Fortune Hastrekha Jyotish
Palmistry - फोटो : Amar Ujala

हथेली पर A का चिन्ह वालों का स्वभाव

  • हथेली के बीच में A का चिन्ह होना इस बात का प्रतीक होता है कि व्यक्ति मेहनती और समझदार है। ऐसे लोग न केवल खुद आगे बढ़ते हैं, बल्कि दूसरों की सहायता करने में भी पीछे नहीं रहते। ये लोग समस्याओं को सुलझाने में कमाल के होते हैं।
Palmistry A Mark On Palm Brings Good Luck and Fortune Hastrekha Jyotish
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
  • जिनकी हथेली पर A का निशान होता है वह अपने जीवन को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। इनका आत्मविश्वास इनकी सफलता की कुंजी होता है। ये हर परिस्थिति में शांति और समझदारी से काम लेते हैं। इनके पास आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहती है और बिजनेस में भी ये बेहतरीन निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry A Mark On Palm Brings Good Luck and Fortune Hastrekha Jyotish
Palmistry - फोटो : Amar Ujala
  • ऐसे व्यक्ति अपने काम को पूरी लगन से पूरा करते हैं और ये किसी भी काम को बीच में अधूरा नहीं छोड़ते हैं। ईमानदारी और भरोसेमंद स्वभाव की वजह से ये हर रिश्ते को सच्चाई से निभाते हैं। बिजनेस पार्टनर के रूप में भी इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।
 

Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में पुरुषों और महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है? जानें इसका महत्व

विज्ञापन
Palmistry A Mark On Palm Brings Good Luck and Fortune Hastrekha Jyotish
palmistry ring finger - फोटो : adobe stock
  • हथेली में A का निशान वाले लोग अपने जीवनसाथी और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं। ये धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से पीछे नहीं हटते। ऐसे लोग अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सबका दिल जीत लेते हैं और लगातार तरक्की की ओर बढ़ते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed