फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology Traits: मेहनती और अनुशासित होते हैं मूलांक 4 के लोग, जानिए स्वभाव, करियर और लव लाइफ

Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
सार

Personality Of Number 4: अंक ज्योतिष में हर जन्मतिथि का संबंध किसी न किसी मूलांक से होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य को प्रभावित करता है। जन्म तारीख के आधार पर मूलांक और उसके स्वामी ग्रह का पता लगाया जा सकता है, जिससे व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं मूलांक 4 वाले लोगों के स्वभाव, विशेषताओं और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

विज्ञापन
Numerology Secrets of Moolank 4 Traits, Career and Life Journey in hindi
राहु का प्रभाव मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में देता है बड़े बदलाव - फोटो : Amar Ujala

Number 4 Personality Traits: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जिससे व्यक्ति के स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है। हर तारीख को जोड़कर जो अंतिम अंक आता है, वही मूलांक कहलाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी का जन्म 27 तारीख को हुआ है तो 2 + 7 = 9, यानी उसका मूलांक 9 होगा। इसी तरह हर व्यक्ति का मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 4 वाले लोगों के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं, जो इन लोगों के स्वभाव और जीवन पर खास प्रभाव डालते हैं।

Numerology Secrets of Moolank 4 Traits, Career and Life Journey in hindi
राहु का प्रभाव मूलांक 4 पर - फोटो : adobe stock

राहु का प्रभाव मूलांक 4 पर
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है। राहु को रहस्य, अचानक घटनाओं और भ्रम का प्रतीक माना जाता है। इसी प्रभाव के कारण मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं और परिस्थितियाँ तेजी से बदलती रहती हैं। हालांकि यही प्रभाव इन्हें तेज दिमाग वाला बनाता है। ये लोग आत्मविश्वासी होते हैं, लेकिन कई बार अपने विचारों में काफी जिद्दी भी हो जाते हैं।

Numerology Secrets of Moolank 4 Traits, Career and Life Journey in hindi
अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी लगन और निरंतर प्रयास करते हैं। - फोटो : freepik

मूलांक 4 वालों की प्रमुख खूबियां
मूलांक 4 के लोग स्वभाव से बहुत मेहनती और अनुशासित होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी लगन और निरंतर प्रयास करते हैं। इनकी सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है और ये शांत दिमाग से हर समस्या का हल निकाल लेते हैं। रिश्तों के मामले में ये लोग भरोसेमंद, वफादार और मददगार स्वभाव के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Secrets of Moolank 4 Traits, Career and Life Journey in hindi
कई बार ये जिद्दी और कठोर स्वभाव के भी हो जाते हैं, - फोटो : freepik

मूलांक 4 की कमजोरियां
इन लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी ओवरथिंकिंग करना है। कई बार ये जिद्दी और कठोर स्वभाव के भी हो जाते हैं, जिससे दूसरों के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो जाता है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त न कर पाने के कारण लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं। साथ ही, इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता बनाए रखना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन
Numerology Secrets of Moolank 4 Traits, Career and Life Journey in hindi
जोखिम भरे क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। - फोटो : Freepik

मूलांक 4 वालों का करियर
करियर के मामले में मूलांक 4 वाले लोग आईटी, इंजीनियरिंग, मीडिया, राजनीति और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनकी मेहनत और सोचने की क्षमता इन्हें इन फील्ड्स में सफल बनाती है। इसके अलावा ये लोग अभिनय और स्टार्टअप जैसे क्रिएटिव और जोखिम भरे क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed