फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Jul 2024 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 05 Jul 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 5 July 2024 ank jyotish in hindi
अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
numerology prediction 5 July 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बहुत सारे अवसर आपको मिलेंगे। दिन मिलाजुला साबित होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गिले-शिकवे दूर होंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
numerology prediction 5 July 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2
आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 5 July 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
दिन का समय आप भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे असर मिल सकते हैं। आपका ध्यान आज आज अपने कामकाज पर ज्यादा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर बेहतर ढ़ंग से कामकाज होगा।आज आपका पूरा ध्यान अपनी योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
numerology prediction 5 July 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
जीवन में अच्छे बदलावों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहें। घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। अपने जीवन में असंतोष की स्थिति न आने दें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed