अंक ज्योतिष 30 जनवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लौटरी, द्वारा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - सफेद
अंक 2
आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला
अंक 3
क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संम्बन्धों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
अंक 4
नए प्रेम संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने संबंध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें, इसके साथ हर विषय पर खुद आंकलन करें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखे बात को ना उलझाए।
शुभ अंक- 60
शुभ रंग- हल्का नीला