फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 29 September: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 29 Sep 2022 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Sep 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 29 September 2022 ank jyotish
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Maa Durga Favourite Rashi: 4 अक्टूबर तक इन राशियों पर रहेगी माता रानी की असीम कृपा, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

numerology prediction 29 September 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
भाग्य का साथ भरपूर मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे ढंग से बीतेगा। इसके लिए आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैँ। अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें।
शुभ अंक- 17   
शुभ रंग- लाल 
numerology prediction 29 September 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। दिन में केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। काम के बोझ से आपको मुक्ति मिलेगी। घर परिवार में खुशियां रहेंगी।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 29 September 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगे लेकिन सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं बीतेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या शायद उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- बैंगनी  
विज्ञापन
numerology prediction 29 September 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
जीवनसाथी का साथ मिलेगा जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा।  काम का परिणाम आपके पक्ष में दिखाई देगा। बनते हुए काम अब आसानी से बनने लगेंगे।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed