Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
29 June Ka Ank Jyotish :गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
रोजाना की चिंताओं को छोड़ कर आज, आपने जो मुकाम हासिल किये हुए हैं उनके लिए आभारी बनें। अपनी योजनाओं के अच्छे और बुरे, दोनों ही पक्षों के बारे में सोचें क्योंकि इनके असफल होने की संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। जिस परिस्थिति में आप इस समय हैं उससे निकलने के लिए आप किसी की राय चाहते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं किंतु आप अभी कोई जोखिम को नहीं लेना चाहते। अपने दिल की सुने और आपको वही मिलेगा जो आप पाना चाहते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
अभी आपको दूसरों से मिलने जुलने की बहुत ज़रूरत है। अपने साथी या किसी खास के साथ समय बिताएं। धन खर्च करते समय सजग और समझदार बनें। आगे बढ़ने और विवेक से काम करने और संपर्क के लिए यह समय उचित है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला