23 July Ka Ank Jyotish: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
अभी आपका ध्यान अपने घर पर है, क्योंकि इसकी मरम्मत और नवीनीकरण करना प्राथमिकता है। अपने प्रियजनों से बात करें और उनके साथ समय बिताएं। कहीं दूर लम्बी यात्रा आपको शांति प्रदान करेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
नए कौशल सीखें क्योंकि आने वाले दिनों में यह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यस्त और थका देने वाले दिनों के बाद आज का दिन पार्टी के लिए उपयुक्त है। आज आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
अपने प्यार करने वालों के साथ समय बिताएं क्योंकि प्रियजन हमेशा ताकत और उत्साह प्रदान करते हैं। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब थक जाता है जबकि विजेता तब थमता है जब वो जीत जाता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
व्यवसायिक और व्यक्तिगत मामलों के लिए आपके ग्रह उत्तम हैं। ऐसे लोगों की मदद करें जिन्हें ज़रूरत हो। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला