Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 22 May: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। सभी तरह के कार्य आपके मनमुताबिक ही संपन्न होंगे। हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें। साथ ही सावधानी ज़रूर बरतें। दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
अंक 2
धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचार कर के आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
दिन मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवन में कुछ अहम बदलाव के संकेत है। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- जामुनी
अंक 4
आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। काम के प्रति ईमानदार रहेंगे। आज आप अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। आप असंभव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है, किंतु इसके लिए उपयुक्त जोश और मनोभाव होना जरूरी है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- पीला