{"_id":"658157f95c7aa7f438039da1","slug":"numerology-prediction-20-december-2023-ank-jyotish-in-hindi-2023-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 December Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
20 December Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
जो रिश्ते अभी काम नहीं कर रहे हैं, उन कनेक्शंस को तोडना ही आपके लिए एकमात्र विकल्प है। आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपना व अपने प्रियजनों का ध्यान रखें और गाड़ी चलाते हुए सावधान रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
अभी यात्रा करने या नया कुछ पढ़ने की संभावना है। किसी चीज़ पर रिसर्च अभी आपको लुभा रही है। अध्यापक या सलाहकार की सलाह के बाद ही कोई निर्णय लें। भाग्य आपके साथ है, शायद कोई अप्रत्याशित धन भी आपका इंतज़ार कर रहा है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
पिछले दिनों से आप अधिक काम कर रहे हैं किंतु अब कुछ समय निकालें, अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बात करें। अपने भय पर काबू पाएं और खुद पर विश्वास रखें। प्रियजनों को यह ज़रूर बताएं कि आपके जीवन में उनका कितना महत्व है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।