फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 9 वालों को कार्यस्थल में हो सकती है परेशानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 16 Mar 2025 10:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 16 मार्च का दिन अंक 7 से जुड़ा हुआ है, जो मानसिक क्षमता और बुद्धि का प्रतीक है। इस दिन आप अपने कार्यों में बेहतर परिणाम देख सकते हैं, लेकिन संयम और समझदारी से निर्णय लें।

विज्ञापन
Numerology Prediction 16 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
16 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
Numerology Prediction 16 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, खासकर अगर आप धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाते हैं। आपके प्रयासों का उचित मूल्यांकन हो सकता है, और कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

Numerology Prediction 16 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है, लेकिन सही दिशा में काम करने से समस्याएं हल हो सकती हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 16 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज का दिन लाभकारी रहेगा। कामकाजी जीवन में आपके प्रयासों को मान्यता मिल सकती है। अगर आप नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन
Numerology Prediction 16 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन इनका सामना आप धैर्य और संयम से कर सकते हैं। रिश्तों में थोड़ी सी जटिलताएं हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से समाधान निकाला जा सकता है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed