फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों पर आएंगी बड़ी जिम्मेदारियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 15 Mar 2025 07:00 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 15 Mar 2025 07:00 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज के दिन का अंक ज्योतिषीय प्रभाव आपके कार्य, रिश्ते, और मानसिक शांति पर आधारित है। इस दिन अपने कार्यों को धैर्य से और समझदारी से पूरा करें, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके

विज्ञापन
Numerology Prediction 15 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
15 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
Numerology Prediction 15 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो कुछ असमंजस और मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिले।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
Numerology Prediction 15 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि आप ईमानदारी से काम करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी। काम में जो समस्याएं सामने आ सकती हैं, उन्हें धैर्य और समझदारी से हल करें। आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय है, लेकिन बचत और निवेश पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 15 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आपका उत्साह और साहस आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट आपको आकर्षित कर सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Numerology Prediction 15 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज के दिन आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से सामने रखेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें। आज अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और ज्यादा अनावश्यक तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed