{"_id":"657a87401867fa11830d9d7c","slug":"numerology-prediction-15-december-2023-ank-jyotish-in-hindi-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने द्वारा बनाई गई योजना का अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमी जातकों को आज अपने पार्टनर संग अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों को लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे आपकी तरक्की मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। करीब लोगों से आपका रिश्ता सुधर सकता है। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपके जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेनदेन से आपको बचना होगा नहीं तो उधार दिया गया धन आपको वापस नहीं मिलेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से कुछ बातों को सुनना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपको अपने परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपल्ब्धि मिल सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।