Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 13 March 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
घर और रिश्ते से सम्बन्धित चिंताओं की उदासी के कारण कुछ समय विचार करने के लिए निकालेंगे। अपने विचारों और सपनों को शब्दों, तस्वीरों या गाने में व्यक्त करें। स्वस्थ होने के लिए समय निकालें ।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
ऐसे रिश्ते जो आपके समय और पैसों का दुरूपयोग कर रहे हों, उन्हें अलविदा करने का समय आ चुका है। आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आप इस समय पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें। उन करीबी लोगों का ध्यान रखें जो किसी संकट का सामना कर रहे है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। एक बैठक या आधिकारिक बातचीत आज चिंता का कारण हो सकती है। आपको परिणाम की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके ग्रहों के अनुसार सब कुछ सही होगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला