Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला होगा। धन लाभ के कुछ मौके आपको मिलेंगे जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। व्यस्त समय में से कुछ समय निकाले आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
दिन का ज्यादा समय आप अपने साथी संग व्यतीत करेंगे। इसके अलावा आज आप घर पर ज्यादा समय देंगे जिसमें आपको ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं। अपनी देखभाल से समय कभी व्यर्थ नहीं होता।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ मिलेगा जिस कारण से आपके सारे काम पूरे होंगे। अपनी लगन और दृढ़ता के कारण आप कोई भी काम कर सकते हैं। जो चीज़ें आपको शीर्ष पर ले जाएंगी, आप उन चीजों को सीखने से नहीं रुकेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आपके धन कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकते हैं ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। रिश्ते इस समय फलफूल रहे हैं और लोग आपके आसपास रहने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी