Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 02 June: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी। संतान किसी बात को लेकर दुखी हो सकती है। उनसे बात करके आप उनकी समस्या को सुलझा सकते हैं। आपको सोच समझकर कदम रखने होंगे। कानून विरुद्ध जाकर कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए सोच समझकर रहें।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। हालांकि स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। दांपत्य जीवन में स्थितियां अभी वैसी ही रहेंगी जैसी चल रही हैं। संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा। हालांकि प्रेम के मामले में मामला बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। जो मन में सोचा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी ऐसे स्थान पर जा सकते हैं, जहाँ जल अधिक मात्रा में हो। अर्थात किसी नदी या तालाब के किनारे जाकर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी को आपके सहारे की आवश्यकता होगी। हालांकि जीवन साथी के माध्यम से आपको कुछ अच्छे समाचार भी मिलेंगे। प्यार के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखना ही आपके लिए ठीक होगा क्योंकि अभी समय आपके पक्ष में नहीं है। संतान पढ़ाई के मामले में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि किसी बात को लेकर आप से उनकी कहासुनी संभव है। धैर्य का परिचय देना अच्छा विकल्प रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 4
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी मानसिक चिंताएं थोड़ी बढ़ी हुई रहेंगी और स्वास्थ्य कष्ट भी हो सकते हैं। विशेष रूप से खान पान पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा। परिवार में सामान्य रूप से व्यवहार करना आपके लिए बेहतर होगा। संतान ऊर्जावान रहेगी, लेकिन अपनी बात को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करेगी, जो शायद आपको पसंद ना आए। प्रेम के मामले में भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। हालांकि आपका प्रियतम आपके लिए समर्पण का भाव रखेगा और आप पर अपना प्यार लुटायेगा। कार्य क्षेत्र के मामले में आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके कार्य क्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला