अंकज्योतिष 22 अक्तूबर: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को खुशनुमा बनाने के लिए कहीं रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देंगे। आप में जो भी ईर्ष्या का भाव है, उसे त्याग दें। बाहरी यात्रा सुखदायी रहेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
भाग्य का साथ मिलेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य को नए और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है। घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा