अंकज्योतिष 19 अक्तूबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम अक्षर- A I J Q Y
आर्थिक रूप से आज आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। वाहन चलाते समय जरूरी कागजात अवश्य चेक करें। सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य ध्यान दें। प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। जीवन साथी के लिये आभूषण या अन्य उपहार की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- B K R
आज आपके मन में किसी बात को लेकर पछतावे की स्थिति बनेगी। अपने कामकाज पर गम्भीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आसपास की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा दिन है। प्रमोशन हो सकती है। भाई के साथ विवाद सुलझ सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- बैंगनी
नाम अक्षर- C G L S
आर्थिक रूप से लेन-देन करने के लिये दिन ठीक नहीं है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। संतान का ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा कर रहे हैं तो सामान का विशेष ध्यान रखें, जीवनसाथी के साथ खुशी के पल एक साथ बिताएंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
शारिरिक और मानसिक तौर पर आप स्वस्थ रहेंगे। अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। प्रेमी के साथ हंसी-मजाक, छेड़-छाड़ चलती रहेगी। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आपका स्वभाव है हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं। सोच समझकर बात करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का नीला