अंकज्योतिष 16 नवंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- C G L S
आज आपको शिक्षक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधो में घनिष्टता आएगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
अंक- 2
नाम अक्षर- D M T
आज आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य के कारण आपकी स्थिति खराब हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति होगी। भाई- बहनों के तनाव के रिश्ते खत्म हो सकते हैं। दुर्घटना एवं अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। आपके बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- U V W
मेहनत भरा दिन रहेगा और शाम तक थकान महसूस करेंगे। परिवार में अशांति हो सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। दोस्तों से सावधान रहें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
आज आप दिमाग को नियंत्रण में रखें। व्यापारिक लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती हैं। समय पूर्णतया आपके अनुकूल है। विवाह का रिश्ता आ सकता है और अपनों का साथ रहेगा। आपके पास धन आने की संभावना हैं, लेकिन खर्च में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सिलवर